देहरादून – बड़े ही गर्व की बात है कि आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रिस्पना पुल स्थित एक होटल में भाजपा महानगर मोर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने शिरकत की और महिलाओं को “सुषमा स्वराज अवार्ड” से सम्मानित किया. जिसमें कुल 26 महिलाएं शामिल थी, जिन्हें सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया है, और यह महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जल-जीवन मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना समेत अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है. उसी दिशा में राज्य सरकार भी महिलाओं के हितों में अनेक योजनाएं संचालित कर रहे हैं.
वहीं मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज जी ने बहुत ही कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया. उन्होंने कहा कि सुषमा जी भारतीय मूल्यों और शालीनता की प्रतिमूर्ति रही है. जिन्हें राजनीति में अजातशत्रु वाली महिला नेत्री भी कहा जाता है. इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में महिलाओं के सरकारी नौकरी में 30% आरक्षण का प्रावधान को भी लोगों को याद दिलाया…. एवं विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस राज्य में महिलाओं को भागीदारी के अवसर प्राप्त हो सके इस बात को भी स्पष्ट रूप से सभी महिलाओं के समक्ष रखा.
