देहरादून – शुक्रवार की सुबह सीएम धामी ने देहरादून में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम की शुरुआत की. जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि भावना से ओत-प्रोत हमारे बीच सैनिकों ने सदस्य देश की आन-बान और शान को बनाए रखने का कार्य किया है. आज देवभूमि उत्तराखंड के अनेकों वीर सैनिकों ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए हैं. हमारे जवानों ने विश्व को यह आभास कराया है कि हम शांति का उपदेश देने के साथ समय आने पर दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब देना भी जानते हैं.
वही कार्यक्रम मैं इंपॉर्टेंट बात यह रही कार्यक्रम में नैनीताल बैंक के एमडी निखिल मोहन द्वारा जोशीमठ भू-धंसाव से प्रभावितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री को सौंपा।
