संवाददाता “आरती पांडे”..
नई दिल्ली/उत्तराखंड – सीएम धामी ने जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की, तो उसके बाद तुरंत वह केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करने निकल पड़े. जिसमें उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की और रेल प्रोजेक्ट को लेकर विस्तार से बातचीत की. जिसमें मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा और दिल्ली-रामनगर के मध्य शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित करने के लिए अनुरोध किया.
बताते चलें, सीएम धामी ने रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर को मोहण्ड होते हुए रेलवे से जोड़ने हेतु टनल आधारित रेल लाइन परियोजना और ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना का शीघ्र परीक्षण कराकर इसके निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने को लेकर भी अनुरोध किया. इसके अलावा उन्होंने हरिद्वार से वाराणसी बंदे भारत रेल बजट प्रारंभ किए जाने को लेकर भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी. पूर्व में मिले सहयोग के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते हैं ऐसा सीएम धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कहा. वही यह आग्रह भी किया कि किच्छा-खटीमा नई रेल लाइन परियोजना की संपूर्ण लागत भारत सरकार द्वारा वहन की जाए.
वही इस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने सीएम धामी को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र उत्तराखंड आएंगे और उत्तराखंड सरकार के प्रस्तावों पर भी विचार करेंगे. इसके साथ ही ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट की भी लगातार समीक्षा की जा रही है. जल्द कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है.
