मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून आइएसबीटी का अचौक निरीक्षण किया। सीएम धामी गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून के औचक निरीक्षण पर पहुंचे और मुख्यमंत्री धामी ने खुद बसों पर चढ़कर यात्रियों से बात की और सुविधाओं का जायजा भी लिया । साथ ही सीएम ने आईएसबीटी में यात्रियों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता और शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा काे ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखीं जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर यात्रियों के बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित हो कि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। शौचालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने काउंटर का विशेष जायजा लेते हुए अधिकारियो को निर्देशित किया की यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी जानकारियां बोर्ड पर चस्पा की जाएं। बुजुर्ग लोगों को आवागमन के लिए कोई दिक्कत न हो। और काउंटर में उनकी सहायता के लिए व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
अचौक निरीक्षण पर ISBT देहरादून पहुँचे सीएम धामी, अधिकारियो को दिए ये निर्देश
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
