देहरादून – रविवार को सीएम धामी ने साइबर एनकाउंटर पुस्तक का विमोचन किया. बता दें, कि पुस्तक का पहला वर्जन अंग्रेजी भाषा में पहले ही दिल्ली में लांच किया जा चुका है. सीएम धामी ने रविवार को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अंग्रेजी भाषा में पुस्तक लॉन्च होने के बाद 10 दिन के भीतर अमेज़न पर पुस्तक में पहला स्थान हासिल भी कर लिया. आज इस पुस्तक का “हिंदी” भाषा वर्जन का विमोचन किया गया।
इस पुस्तक को लेकर सीएम धामी ने कहा कि यह पुस्तक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर आधारित है. इसके लिए उन्होंने दोनों लेखक एवं प्रभात प्रकाशन के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि अशोक कुमार एवं ओपी मनोचा ने साइबर अपराधों का विश्लेषण करती व सत्य घटनाओं पर आधारित यह पुस्तक लिखी है. जिससे साइबर अपराधों से बचने में पाठकों को बहुत ज्यादा मदद मिलेगी.
जानकारी के लिए आपको बता दें, इस पुस्तक के लेखक डीजीपी अशोक कुमार है. जिन्होंने पुस्तक विमोचन के अवसर पर साइबर अपराध से जुड़ी अनेक घटनाओं की जानकारी कार्यक्रम में प्रस्तुत की. वही इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व महानिदेशक अनिल रतूड़ी, कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रभात प्रकाशन से पियूष कुमार, डॉ. अलकनंदा अशोक, शक्ति मनोचा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
