देहरादून – इस समय सीएम धामी आम जनमानस की समस्याओं के निदान के लिए कड़क एक्शन में नजर आ रहे हैं. जिसके चलते उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में 320 हीरो मोटर कॉर्प मोटरसाइकिल का फ्लैग ऑफ किया है.
बता दे, यह मोटरसाइकिल राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए दी गई है. जिसमें आपदा कार्यों, कानून व्यवस्था में सहयोग हेतु क्षेत्रीय भ्रमण, राजस्व से संबंधित विभिन्न कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए यह मोटर साइकिलें दी गई हैं. जिससे आम जनमानस की समस्याओं का निदान आपदा कार्यों के समय किया जा सके.
