देहरादून – मंगलवार को सीएम धामी ने महिलाओं के लिए एक खास तरीके की योजना शुरू की है. इस योजना का नाम है “एकल महिला स्वरोजगार योजना”… जी हां, इस योजना का लाभ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया जाएगा. बता दें, मंगलवार को सदन में एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर विषय पर आयोजित कार्यक्रम में इस बात की घोषणा स्वयं सीएम धामी ने की है. इस योजनाओं में लगभग 6286 लाभार्थियों को इसका लाभ मिलने वाला है.
वही इस सदन कार्यक्रम में सीएम धामी ने मातृशक्ति को याद करते हुए कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी के समान का दर्जा प्राप्त है. आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है. वे हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने आप को साबित किया है आज प्रदेश के दुर्गम गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं.
