टोक्यो ओलंपिक में पदक लाने वाले रुद्रपुर के मनोज का सीएम ने ऐसे किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार भी मौजूद थीं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है । उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular