उत्तराखंड विधानसभा चुनाव अब बहुत नजदीक है, जिसके चलते राजनीतिक पार्टियों में काफी सियासी हलचल नजर आ रही है। ऐसे में कुछ दिन पूर्व ही भाजपा, धनौल्टी विधानसभा के विधायक प्रीतम सिंह पंवार को पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है।
उत्तराखंड के कांग्रेस को भाजपा ने एक ओर झटका लगा दिया है। आज रविवार को दिल्ली में कॉग्रेस पार्टी के एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से कांग्रेस विधायक राजकुमार आज दिल्ली में पुनः भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी व उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक, उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
