कांग्रेस पार्टी मुझे पार्टी से निष्कासित करे : हरीश रावत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी देखने को मिल रह है। गत दिवस कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर चुनाव में टिकट के नाम पर बड़ी रकम जुटाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद हरदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये पलटवार करते हुए खुद के ही निष्कासन की मांग कर दी है। हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा है- “#पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर है और यदि वह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा हो, जो मुख्यमंत्री रहा है, जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है, जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है और आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर पद पर विद्यमान व्यक्ति हो और उस व्यक्ति द्वारा लगाये गये आरोप को एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पद पर विद्यमान व्यक्ति व उसके सपोटर्स द्वारा प्रचारित-प्रसारित करवाया जा रहा हो, तो यह आरोप और भी गंभीर हो जाता है। यह आरोप मुझ पर लगाया गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप के आलोक में मुझे पार्टी से निष्कासित करे।
होली बुराईयों के समन का एक उचित उत्सव है, होलिका दहन और #HarishRawat रूपी बुराई का भी इस होलिका में कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए‌।”

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular