लालकुआं में खुला देश का पहला एरोमेटिक गार्डन (सुरभि वाटिका)

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में लालकुआं के वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली सुरभि वाटिका (एरोमेटिक गार्डन) तैयार की गई है। तीन एकड़ क्षेत्रफल में तैयार इस वाटिका में 140 सगंध प्रजातियों को लगाया गया है ।
तीन साल में तैयार किया गया इस वाटिका को । रविवार को इसका उद्घाटन महाराष्ट्र की वन टच एग्रीकान संस्था की संचालिका बीणा राव और मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया ।
मुख्य वन संरक्षक संजीव ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से सगंध प्रजातियों को लाकर यहां लगाया गया है । यह देश की पहला सुरभि वाटिका है। इसके बनने से प्रजातियों के संरक्षण, शोध, जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी । इसके अलावा आजीविका से जुड़े कार्यों में यह मददगार साबित हो सकेगी। वाटिका को नौ हिस्सों में तैयार किया गया है।
जिसमें तुसली की 24, हल्दी एवं अदरक की 9, घास की 6, और फूलों की 46 प्रजातियां शामिल है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular