रुड़की – आज जो खबर हम आपके साथ साझा करेंगे. वह रुड़की से सीधा सामने आ रही है. यह खबर दुखद भरी खबर है… क्योंकि जिन परिवार में यह मातम पसरा है. उसी चाचा ने खुशी के मारे गोली चलाई और गोली सीधा उन्हीं के भतीजे को लग गई. जिसके बाद उस भतीजे की तो मौके पर ही मौत हो गई और चाचा तुरंत फरार हो गया.
आइए जानते हैं पूरी घटना
बता दे, गुरुवार का दिन था हरिद्वार जिले के रुड़की तहसील क्षेत्र के बुग्गावाला के टांडा हसनगढ़ में एक युवती की शादी का प्रोग्राम था. जिसमें सभी बराती और दुल्हन मंडप पर रीति-रिवाज को भलीभांति निभा रहे थे. इसी दौरान डीजे बज रहा था और डीजे में सभी लोग हंसी खुशी से नाच गा रहे थे. इतने में चाचा वहां पर मौजूद थे वह भी खुशी से नाच गा रहे थे. तभी उन्होंने अपनी जेब से बंदूक निकाली और सीधा फायरिंग कर दी. फायरिंग करने के बाद अचानक वह गोली उन्हीं के 14 वर्षीय भतीजे को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जिस 14 वर्षीय बालक को वह गोली लगी है. उसका नाम- परमजीत सिंह है जोकि उन्हीं का भतीजा है. जब यह हादसा हुआ तो मानो जो खुशी का माहौल था एकदम से गम में तब्दील हो गया. जिस घर से एक दुल्हन की डोली उठनी थी. वहां से एक अर्थी उठ कर जा रही थी यह घटना होने के बाद सभी सन हो गए और पुलिस वहां पर पहुंची. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और चाचा यह सब देखने के बाद वहां से फरार हो गए.
