टिहरी में संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव,नहीं चला कारणों का पता…

ख़बर शेयर करें -

टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक सनसनी मामला सामने आया है. जहां पर एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है. फिलहाल शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आइए जानते हैं क्या है मामला—

बता दे, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है उसका नाम- “विशाल” है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है. वह 2 दिन पहले अपने घर से लापता हो गया था. घर वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे, इस दौरान उसका शव टिहरी के व्यासी मार्ग पर मिला है .वहीं परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में दो युवक उसका पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी कोई पुख्ता सबूत या कारण पुलिस के सामने नहीं आया है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular