उत्तराखंड आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या 69 पहुंची, कुमाऊं मंडल के पांच पर्वतीय जिलों में कुल 120 सड़कें बंद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कुदरती आपदा में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जैसे जैसे संपर्क स्थापित हो रहे हैं आकड़ा बढ़ रहा है। गुरुवार को गढ़वाल में पांच और कुमाऊं में छह शव बरामद किए गए थे। इससे प्रदेश में मृतकों की संख्या 69 पहुंच गई। सरकारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या 64 बताई गई है। छितकुल में मारे गए ट्रैकर इसमें शामिल नहीं हैं। प्रशासन का कहना है कि उनके शव अभी तक निकाले नहीं गए हैं। 27 ट्रैकर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की लताश जारी है। वहीं, कई जगहों पर फंसे पर्यटकों को भी निकालाने का काम जारी है। वहीँ कुमाऊ के पांच पर्वतीय जिलों में 120 सड़कें बंद हैं, जिन्हे जल्द से जल्द खोलने के प्रयास में शासन प्रशासन जुटा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रो में नेटवर्क कनेक्टिविटी भी धीरे धीरे बहाल हो रही है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular