मामला देहरादून का है जहां शनिवार देर शाम जीएमओयू लिमिटेड के पेट्रोल पंप पर चार युवकों ने कार में 400 रुपये का पेट्रोल भरवाया। जिसमे से एक युवक ने आरोप लगाया कि कार में पेट्रोल कम भरा है। जिससे दोनों पक्षों में बहस होने लगी। आरोप है कि युवक ने पंप कर्मियों को गाली देनी शुरू कर दी और भीड़ में से जब किसी ने झगड़े की वजह पूछी तो युवक ने उसे भी अपशब्द कह दिए। बस फिर क्या था भीड़ के सब्र का बाँध टूट पड़ा और लोगो ने युवक की जमकर पिटाई कर डाली लेकिन युवक फिर भी गाली देता रहा हालांकि उसके बाद लोग वहा से चले गए। युवक अभी शांत नहीं हुआ, उसने भीड़ हम होते देख कार से हॉकी स्टिक निकाली और एक पंप कर्मी के पाँव में जोर से दे मारी। वार इतना जोर से किया की स्टिक के दो टुकड़े हो गए।
इसी बीच किसी ने मामले पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराते हुए भीड़ को हटाया, झगड़ा होने पर पंप बंद कर दिया गया। वहीं पंपकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके पैर में फ्रैक्चर है। बाजार चौकी इंचार्ज दीपक तिवाड़ी ने कहा कि इस प्रकरण में पंपकर्मी की ओर से अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है ।
(देहरादून) पेट्रोल भराने को लेकर कार सवार युवकों की पंप कर्मियों से बहस, हॉकी स्टिक से तोड़ा कर्मी का पांव
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
