देहरादून रोजगार मेला– आपको याद दिला दें कि 21 मार्च को राजधानी देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है. जिसकी समय सीमा सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी. जिसमें बेरोजगार अभ्यर्थी इस मेले में शामिल होकर स्वरोजगार पा सकते हैं. जिसके लिए पंजीकरण करवाना भी अनिवार्य है तथा पंजीकरण शुरू भी हो चुके हैं, जो कि 6 मार्च से लेकर 20 मार्च तक हो रहे हैं. यदि आपने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है तो तुरंत करवाइए.
कार्यालय परिसर में जाकर ही आपको अपना पंजीकरण करवाना होगा. इस पंजीकरण करवाने में आपको अपना बायोडाटा के साथ पासपोर्ट फोटो, आईडी प्रूफ, मूल प्रमाण पत्र और कोर्ट संबंधित सभी गतिविधियों का पालन करना होगा. पंजीकरण करने के बाद आप 21 मार्च को अपना परफॉर्मेंस दिखा सकते हैं.
