देहरादून की राप्तीगंगा एक्सप्रेस उतरी पटरी से, मचा रेलवे प्रशासन में हड़कंप..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – शनिवार का दिन उत्तराखंड के रेलवे प्रशासन पर भारी पड़ा. जिसमें देहरादून-मुजफ्फरनगर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन पटरी से सीधा नीचे उतर गया. जिसके बाद रेलवे प्रशासन में एक अलग ही हड़कंप मचा रहा. परंतु गनीमत यह रही इसमें किसी की जान हानि की खबर सामने नहीं आई है. क्षतिग्रस्त हुए हैं तो केवल बिजली के पोल… आइए जानते हैं पूरी घटना को—

बता दे, यह घटना शनिवार देर शाम की है. जहां रेलवे यार्ड में शंटिंग के दौरान देहरादून-मुज़फ़्फ़रपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया. इंजन को याद से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था.. इसी बीच इंजन तेज धमाके के साथ पटरी से नीचे उतर गया. जिसकी जानकारी जब रेलवे स्टेशन अध्यक्ष शशांक शर्मा मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल समेत तमाम अधिकारियों को हुई तो वह हक्के-बक्के रह गए और उनकी शनिवार की रात काली हो गई.

गनीमत यह रही इसमें जितने भी यात्रीगण बैठे हुए थे. उन्हें दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ा… परंतु इसमें केवल बिजली के खंभे ही क्षतिग्रस्त हुए हैं. हां यह भी हुआ कि कुछ ट्रेनें देरी से भेजनी पड़ी. जिसमें देहरादून नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून मुज़फ़्फ़रपुर राप्ती एक्सप्रेस, देहरादून अमृतसर लोहारी एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल है… जो कि इस घटना की वजह से देरी हो देर से भेजनी पड़ी. रात भर किसी तरीके से ट्रेन को पटरी पर वापस लाने का प्रयास किया जाने लगा जैसे-तैसे अफरा-तफरी में यह काम चलता रहा और भगवान की दुआ से इंजन पटरी पर लौट आया और यह घटना होने से बच गई.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular