जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने किया “जनता मिलन कार्यक्रम” का आयोजन, सुनी जनता की समस्या..

ख़बर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल – सोमवार के दिन जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनी. जिस पर कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई. इस अवसर पर जनता मिलन कार्यक्रम में सीडीओ गढ़वाल मनीष कुमार, एडीएम के.के. मिश्र, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, अधीक्षण अभियन्ता पुनर्वास आर.के. गुप्ता, डीडीओ सुनील कुमार, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीईओ एल.एम. चमोला, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिंजौला, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूरी, एलडीएम कपिल मारवाह, डीएसटीओ साक्षी शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह है शिकायतें जिनका होगा समाधान

  • ग्राम मठियाली पोस्ट छोलगांव की जूरी देवी ने पीएम आवस योजनान्तर्गत आवास का लाभ दिये जाने तथा पीएमजीएस सड़क निर्माण के दौरान फलदार वृक्षों का प्रतिकर दिये जाने का अनुरोध किया गया.
  • पीडी डीआरडीए और बीडीओ जाखणीधार को प्रकरण पर पात्रता की जांच कर आज ही प्रार्थिनी को अवगत कराने के निर्देश दिये गये।
  • गाय की सुरक्षा हेतु के-ब्लॉक में बनाये गये गौशाला में रेलिंग व्यवस्था..
  • गौशाला का विस्तारीकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका टिहरी से जानकारी लेते हुए एसडीएम टिहरी एवं ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया.
  • ट्रांसफर्मर को हटवाते हुए विस्तारीकरण का डीपीआर तैयार करने के साथ ही गौशाला में सभी व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें।
  • वहीं खेल स्टेडियम बौराड़ी को खेल गतिविधियों हेतु आरक्षित रखने हेतु वहां पर पड़े सामान को हटाने के संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीएम टिहरी एवं ईओ नगरपालिका टिहरी को चैक कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये.
  • प्रधान ग्राम पंचायत गैर (नगुण) विकासखण्ड थौलदार ने ग्राम पंचायत में प्लास्टिक कूड़ा संग्रह केन्द्र स्वीकृति हेतु बजट आंवटन करने का अनुरोध किया गया

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular