क्या आप जानते हैं 2 महीने में 16 बार आ गया उत्तराखंड में भूकंप, पेश है रिपोर्ट..

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट..

देहरादून – यह तो अभी तक सभी पाठकों को पता लग चुका होगा कि उत्तराखंड में मंगलवार की रात समय 10:21 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जिसके बाद लोग डरे हुए थे और वह घरों से बाहर आने पर मजबूर थे. दरअसल इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और इसके झटके दिल्ली एनसीआर से लेकर उत्तराखंड तक महसूस किए गए हैं. परंतु क्या आप जानते हैं कि पिछले 2 महीने में उत्तराखंड में 16 बार भूकंप आ चुका है. जिसको लेकर भू वैज्ञानिकों ने भी चेतावनी दे दी है कि उत्तराखंड पर आने वाले समय में एक बड़ा संकट मंडरा रहा है. उन्होंने यह भी अनुमान लगाया है कि उत्तराखंड में आने वाले समय में 8 रिक्टर स्केल तक का भूकंप आ सकता है. जानते हैं ना आप 8 रिक्टर स्केल का भूकंप तबाही मचाने के लिए सिर्फ हिलना ही काफी है, तो इसीलिए हमें संभलकर की जरूरत है और अलर्ट की जरूरत है.

2 महीने में 16 बार भूकंप कहां कहां पर आया

अब वह बताते हैं सबसे पहले कल की बात करें तो कल 10:21 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए उसके बाद होली वाले दिन उत्तरकाशी में भूकंप आया था. इससे पहले 5 मार्च को उत्तरकाशी में 2.5 और 1.8 तीव्रता का हल्का भूकंप महसूस किया गया था. 20 जनवरी को देहरादून में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया. 22 जनवरी को पिथौरागढ़ में 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में भी थोड़े अंतराल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. अब कल ही देख लीजिए यहां डरे हुए लोग रातभर अपने सगे संबंधियों को कॉल कर उनके बारे में सूचना लेते दिखे। तो इसे देखकर साफ जाहिर है कि उत्तराखंड में आने वाले समय में एक बड़ा भूकंप देखने को मिल सकता है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular