देहरादून – सोमवार को कालसी में यमुना शरदोत्सव क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर अतिथि के रूप में सीएम धामी को बुलाया गया. सीएम धामी ने जब वहां पर अपनी पहुंच बनाई तो उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे. अब जो भी कोई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ करेगा. उसे कठोरतम सजा दी जाएगी….. साथ ही संपत्ति भी जप्त कर ली जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की. इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, ब्लॉक प्रमुख कालसी मठोर सिंह, भीम सिंह चौहान, रितेश असवाल, आईजी के एस नगन्याल, सीडीओ झरना कमठान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
जानते हैं कौन सी घोषणाएं की हैं..
- विकासखंड कालसी के अंतर्गत बुरासी-घणता, कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग के निर्माण के साथ ही चकराता विकासखंड के अंतर्गत खाटवा मोटरमार्ग के 03 किमी का नव निर्माण करवाए.
- सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड” के निर्माण के लिए युवाओं का सशक्तीकरण एक मुख्य कार्य है, जिस हेतु हमारी सरकार पूर्ण रूप से संवेदनशील है.
- जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान एवं सीडीओ देहरादून झरना कामठान को सम्मानित करने के साथ ही दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में प्रथम स्थान मिलने पर प्रदेश की झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना के. एस. चौहान को भी सम्मानित किया.
