उत्तरकाशी – आज जो खबर हम आपके साथ साझा करेंगे… वह उत्तरकाशी के खट्टूखाल गांव से सीधा सामने आ रही है. जहां पर एक भेड़ बकरी चालक की तकरीबन 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई है. जिसका कारण आकाशीय बिजली गिरना है. जी हां, यह घटना शनिवार की है… जहां पर शनिवार की शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाश की बिजली कड़क रही थी. इस दौरान भटवाड़ी ब्लॉक के बार्सू गांव निवासी संजीव रावत अपनी भेड़ बकरियों को ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर ले जा रहे थे. इसी दौरान अकाश के बिजली कड़की और वह 350 बकरियों के ऊपर आकर गिरी. जिसके बाद वह बकरियां झुलस गई और मर गई. यह घटना घटने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी. जिस पर जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन एवं पशुपालन विभाग की टीम को लेकर वहां पहुंचा. इस घटना के हो जाने के बाद हर कोई स्तंभ है. खासकर की बकरी चालक को बहुत ही ज्यादा नुकसान हुआ है.
जाने आख़िर क्यों उत्तरकाशी में मर गई 350 से भी ज्यादा भेड़-बकरियां..
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
