बागेश्वर में तैनात डॉ. नेहा ने केबीसी में जीत लिए साढ़े 12 लाख रुपए

ख़बर शेयर करें -

दरअसल सोनी टीवी पर इंडियन आइडल के खत्म होने के बाद केबीसी यानी बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति के नए एडिशन के साथ वापिस आ रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति का प्रसारण शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए बागेश्वर में तैनात वेटनरी डॉक्टर नेहा बठला का चयन हुआ था और नेहा का पहला ही प्रयास था जिसमें वह सफल हो गईं।

डॉक्टर नेहा बठला के पिता जिला ऊधमसिंह नगर के गदरपुर में किसान हैं। नेहा के पति चिकित्सक हैं। बहरहाल खुशी की बात ये है कि डॉ. नेहा सिर्फ शो में ही नहीं पहुंची बल्कि उन्हें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर भी बैठने का मौका मिला । डॉ. नेहा ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कई सवालों के सही जवाब दिए। जिस कारण से वह 12 लाख 50 हज़ार रुपए की बड़ी रकम ईनाम के तौर पर जीतने में कामयाब रहीं। इस उपलब्धि से पूरा उत्तराखंड गर्व महसूस कर रहा है।

शादी से पहले ही डॉक्टर बन चुकी नेहा बठला बचपन से ही पढ़ाई में आगे रही। शुरुआती शिक्षा मोनाड स्कूल से करने के बाद नेहा ने इंटर तक की शिक्षा नवोदय विद्यालय रुद्रपुर से पूरी की। केबीसी के मंच पर पहुंचने को लेकर डॉ. नेहा का कहना है कि वह यहां सिर्फ सम्मान के लिए आईं थीं।
इस शो का प्रसारण 23 व 24 अगस्त को होना है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular