मौसम में बदलाव की वजह से धामों में पड़ा असर, पढ़े खबर..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से भले ही मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है. जिससे तपती गर्मी से निजात मिल रही है, परंतु यह पहाड़ों के लिए एक बड़ी दिक्कत बन गई है…. क्योंकि जो भी तीर्थयात्री 22 अप्रैल से धामों की यात्रा पर जाने की सोच रहे थे. वह अचानक से इस मौसम के बदले यू-टर्न से परेशान हैं. वही आपको बता दें, मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में आने वाले 3 दिन भारी बताए हैं. जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना भी है.

ऐसे में केदारनाथ-बद्रीनाथ धामों में मौसम के बदलाव क वजह से बर्फबारी पड़ने की पूर्ण संभावना है. जिससे जो बर्फ पहले से ही अपनी जगह से हटा दी गई थी. वह दोबारा से रास्तों को बंद करने का काम करेगी. जिसकी वजह से यह एक बड़ी मुसीबत बनकर तीर्थ पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए उभर कर सामने आई है.

आपको बता दें कि गंगोत्री, और यमुनोत्री धामों के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे हैं। जबकि, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुल रहे हैं। चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही तीर्थ यात्री उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं। मौसम विभाग पूर्वानुमान की बात मानें तो उत्तराखंड में 19, 20 और 21 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular