Election 2024 – किसका पलड़ा होगा भारी “हरदा” या “हरक सिंह”, जाने हरिद्वार वाले…

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार – वह कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी “एक अनार सौ बीमार” यह कहावत आज हरदा एवं हरक सिंह रावत पर ठीक बैठ रही है…. क्योंकि हरिद्वार सीट को लेकर इन दोनों कांग्रेस नेताओं में खींचतान का मंजर शुरू हो गया है. एक तरफ कांग्रेस नेता “हरक सिंह रावत” की बहू “अनुकृति गुसाईं” हरक सिंह रावत की पैरवी करती दिख रही हैं, तो दूसरी तरफ हरीश रावत भी हरिद्वार से सीटों पर अपनी निगाहें बनाए हुए हैं. जिसके चलते अब लग रहा है कि आने वाले चुनाव में हरिद्वार हॉट सीट में शामिल होने वाली है.

बताते चलें, राजनीति का मंजर बहुत जल्द ही आने वाला है. उससे पहले ही हरिद्वार की सीट को लेकर खींचतान का मंजर चल रहा है. हरदा चाहते हैं कि यह सीट कांग्रेस से उन्हें मिले तो हरक सिंह रावत चाहते हैं उन्हें सीट मिले. जिसके लिए हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं जगह-जगह हरक सिंह रावत की पैरवी करती हुई नजर आती हैं. और उनके पक्के इरादे हरिद्वार सीट के लिए जोड़ती हैं. तो वही हरदा भी अपनी तिरछी निगाहें हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ने की मनसा बनाने लगे हैं. अब यह तो वक्त ही बताएगा कि आने वाले चुनाव में यह सीट हॉट सीट बनती है या हरदा के पक्ष में जाती है या हरीश रावत के पक्ष में..

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular