देहरादून – क्या आप भी बेरोजगार युवा है और एक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इस समय आप ही के लिए एक खुशखबरी की खबर है. दरअसल, 24 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत 1164 पदों पर भर्तियां की जानी है. जिसमें करीब 40 कंपनियां आ नजर आएंगी और सालाना वेतन की बात की जाए तो 8000 से 75000 के बीच वेतन मिलने के आसार हैं.
बता दे, रोजगार मेला परेड ग्राउंड के समीप लगाया जाएगा. इसमें अलग-अलग सेक्टर से काम करने वाली कंपनियां हिस्सा लेंगी. इनमें से कुछ कंपनियां IT, मार्केटिंग सर्विस, मैन्युफैक्चरिंग, सिक्योरिटी और फार्मा सेक्टर की है. जबकि कुछ कंपनियां कस्टमर केयर सर्विस में शामिल है.
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट, स्थायी निवास प्रमाण पत्र आदि तमाम जरूरी दस्तावेजों के साथ मेले से पहले कार्यालय जाकर करवाना होगा.
- रोजगार मेले के दौरान आपको मूल प्रमाण पत्र की फोटो स्टेट, रजिस्ट्रेशन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट फोटो व एक पहचान पत्र लाना होगा, जिससे आप इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- अधिक जानकारी के लिए कृपया रोजगार कार्यालय देहरादून देखें। या 0135- 2653665 पर कॉल करें
