नैनीताल हाईकोर्ट में 3 नए जजों की एंट्री, दिलाई शपथ..

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – शुक्रवार के दिन नैनीताल हाईकोर्ट के लिए काफी अच्छा दिन साबित रहा. जहां इस दिन हाई कोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं. जिसके बाद उन्होंने शपथ भी खाई है और यह शपथ है हाईकोर्ट में जल्द काम होने की. जी हां, मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने तीनों जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ जल्द काम कोर्ट में कराने की शपथ दिलाई है. जिसके बाद अब उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति की नियुक्ति केंद्रीय विधि एवं न्यायालय मंत्रालय के नोटिफिकेशन के बाद नव नियुक्ति न्यायाधीशों को राज्यपाल की सहमति पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है.

जिन तीन नए जजों की यहां एंट्री हुई है. उनके नाम है-जज वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित और रजिस्ट्रार जर्नल विवेक शर्मा भारती…

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular