परीक्षा अपडेट – आयोग ने जारी किया पटवारी का रिजल्ट, ऐसे करें चेकआउट..

ख़बर शेयर करें -

परीक्षा अपडेट– उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी लेखपाल परीक्षा – 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यदि अभी तक उम्मीदवार ने अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, तो वह वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं…वही आपको बता दें कि आयोग द्वारा आदेश में लिखा है पटवारी परीक्षा के अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन के साथ-साथ शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा के लिए लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के प्राप्तांक से निर्मित प्रवीणता सूची के आधार पर श्रेणीवार / उपश्रेणीवार रिक्तियों के लगभग 3 गुना अनुपात में अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए  पदवार व जिलेवार अभिलेख सत्यापन / शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षण सूची जारी की  गई है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

चरण 1: यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर, ‘राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा-2022’ के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पीडीएफ सूची में अपना रोल नंबर देखें।
चरण 4: यूकेपीएससी पटवारी 2023 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular