संवाददाता “आरती पांडे“..
हरिद्वार – यदि आप काफी समय से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के यूकेपीएससी एग्जाम के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे, तो अब इंतजार आपका खत्म हो गया है. दरअसल आज ही के दिन यानी 4 अप्रैल को यूकेपीएससी ने एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है, जो भी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं. वे दी गई अधिकारी वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह है वेबसाइट –http://ukpsc.net.in
बताते चलें, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद वह अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं यूकेपीएससी क्षेत्रीय निरीक्षण परीक्षा 19 अप्रैल 2023 को हरिद्वार में बुधवार के दिन आयोजित की जाएगी. वही उम्मीदवार यह ध्यान दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्रत्येक उम्मीदवार को इसकी एक हार्ड कॉपी प्राप्त करनी है और परीक्षा के दिन इसे साथ में लेकर जाना है.
पांच चरणों को पूरा कर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं चरण
- 2: होमपेज पर, क्षेत्रीय निरीक्षक के लिए उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
- चरण 3: ऊपर बताए अनुसार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- चरण 4: यूकेपीएससी क्षेत्रीय निरीक्षक हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- चरण 5: इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
