देहरादून- उत्तराखंड से आज की दुखद खबर सामने आ रही है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री व भाजपा के विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। वह देहरादून की कैंट विधानसभा से भाजपा के विधायक थे बीती रात सोते समय उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि हरबंस कपूर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लगातार आठ बार विधायक रहे हैं। वह अपनी सहज व सरल स्वभाव के लिए मशहूर थे, उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल सहित सभी भाजपा सरकार में मंत्रियों विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
