हल्द्वानी : शहर में 2018 से निरंतर चल रही लिटिल मिराकल्स फाउंडेशन की टीम थाल सेवा ने कल सोमवार को अपने परिसर मे निःशुल्क वैक्सीन शिविर लगाया, साथ ही वैक्सीन लगवाने वालो को निःशुल्क भोजन और जूस भी वितरित किया । वैक्सीन शिविर में 86 लोगो को निःशुल्क वैक्सीन लगाई गयी। टीम थालसेवा और चिकित्सा विभाग की साझेदारी में ये सेवा कार्य सम्पन्न किया गया।
टीम “थाल सेवा” में प्रत्येक दिन, चावल के साथ साथ सातों अलग अलग दिन दाल, राजमा, चना, लोबिया आदि परोसा जाता है। जरूरतमंदो को मात्र पांच रूपये प्लेट भोजन परोसा जाता है। “थाल सेवा” वैन द्वारा ऐसे करीब 200 लोगों को भोजन, सुबह शाम उनके पास तक पहुंचाया जाता है जो कि बैगर्स है, सड़क किनारे रहते है और हम तक आ नही सकते । थाल सेवा में गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क भोजन उपलब्ध है । विशेष बात यह है कि सुरुवात होने से आजतक एक भी दिन सेवा का अवकाश नहीं हुआ है।
टीम थालसेवा ने लॉकडाउन में नगर प्रशासन से तालमेल बिठाकर रोजाना दो से ढाई हजार भोजन पैकेट्स तैयार किये, करीब एक लाख अस्सी हजार भोजन पैकेट्स और साढ़े बत्तीस हज़ार से ज्यादा राशन किट्स जिसमे दो हफ्ते का राशन होता था ,गरीब मजदूरों में वितरित किया।
संस्था की टीम के मुताबिक आपके पास यदि कोई उपयोग से अधिक वस्त्र है तो आप उन्हें थालसेवा में दे सकते हैं, जरूरतमंद वस्त्रसेवा से वस्त्र ले जाते हैं।

टीम द्वारा अन्य भी जैसे वस्त्र सेवा, उपचार सेवा, रौशनी सेवा आदि तमाम सेवा कार्य सक्रिय है। देश विदेश में रहने वाले तमाम थालसेवक अपनी सेवा लेकर थालसेवक बनाते हैं और निरंतर यह सेवा चल रही है। थालसेवक बनने के लिए इन नम्बरो पर संपर्क करे – +916398829493, +919837805101
+918864870369, +919897396666