पौड़ी गढ़वाल – आज जो सक्सेस स्टोरी हम आपके साथ साझा करेंगे. वह पौड़ी गढ़वाल से सीधा सामने आ रही है. जहां पर धारकोट गांव की एक बेटी जिनका नाम है- मानसी शर्मा …..उन्होंने एपीओ एग्जाम में सफलता प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. दरअसल, उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. रिजल्ट आने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. रिजल्ट आने के बाद से ही परिवार में एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला जारी है. जिसके तहत न्यूज़ खोका की टीम की ओर से भी उन्हें ढेरों बधाइयां…
अब जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी को
मानसी शर्मा बचपन से ही अफसर बनना चाहती थी और वह मुकाम आखिरकार उन्होंने पा ही लिया. वह उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अधिकारी बन गई है. जिसमें उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. वही उसकी शिक्षा-दीक्षा की बात की जाए तो उन्होंने अपनी पढ़ाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय से की है. इसके बाद मानसी हिमज्योति देहरादून में आगे की पढ़ाई करने आई थी. इसके बाद सीधे मानसी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चली गई. दिल्ली के इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की और अधिकारी बनने का सपना देखने लगी. जिसके बाद उन्होंने केवल एक ही सपना देखा किसी भी तरीके से अधिकारी बनना चाहती थी और जब कई मुश्किलों के बाद भी वह नहीं हारी और उन्होंने आखिरकार एपीओ की सफलता प्राप्त की.
