शादियों के मौसम में बढ़ गए, देहरादून में सोने के दाम… आइए जानिए

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट..

देहरादून – लो भई शादियों का मौसम क्या लगा, सोने के दामों ने आसमान छू दिए…. वैसे मई और जून इन दोनों माह में अधिकतर शादियां होती हैं, तो सोने के दाम बढ़ाकर इन शादियों की रौनक फीकी कर दी है. जी हां, आपको बता दें इस समय सोना 24 कैरेट बढ़ोतरी के साथ ₹63,600 तोला यानी 10 ग्राम तक पहुंच गया है. बीते 4 दिन की बात करें, तो सोने के रेट लगातार बढ़ रहे हैं. वही गहने बनाने के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं. सराफा बाजार भी बढ़ रहा है, लेकिन दाम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं.

बता दे, दून सर्राफा मंडल के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 63,600 रुपये तोला पहुंच गया। इसी प्रकार 23 कैरेट सोनाय् 60,930 रुपये, 22 कैरेट सोना 58,160 रुपये, 20 कैरेटय् 52,980 रुपये, 18 कैरेट 48,340 रुपये और 14 कैरेट सोना 38,160 रुपये तोला मिल रहा है। चार दिन पहले यानी दो मई को अलग-अलग श्रेणियों के सोने के रेट करीब दो हजार रुपये कम थे।

चांदी दो हजार रुपये बढ़ी
सोने की तुलना में चांदी के रेट में बढ़ोतरी तो है, लेकिन उतरी ज्यादा नहीं। कारोबारियों के अनुसार, इस वक्त चांदी के रेट 79,500 रुपये किलो चल रहे हैं। दो मई को इसके रेट 77,500 रुपये थे। यानी चार दिन में दो हजार रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular