गुड न्यूज़ – वन विकास निगम कर्मियों की बड़ी सैलरी, जाने कारण..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – इस समय जो खबर हम वन विकास निगम के कर्मियों के लिए लेकर आए हैं. वह उनके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. जी हां, अब शासन ने 2002 से नियमित हुए कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला ले लिया है. जिसमें उन्हें भी रिटायर होने के बाद वेतन वृद्धि, ग्रेजुएटी, नकदीकरण व अन्य भत्तों का एरियर भी मिलेगा. अभी तक यह फिलहाल जो कर्मी 1991 से नियमित होकर इसका लाभ उठा रहे थे, परंतु अब यह लाभ 2002 से नियमित हुए कर्मियों को भी मिलने जा रहा है. जिसका फायदा लगभग 17 सौ कर्मचारियों को मिलने वाला है.

जानकारी के अनुसार बता दें, दैनिक कर्मचारियों को 1991 से ही नियमितीकरण का लाभ दिया जा रहा था. लेकिन उत्तराखंड वन विकास निगम में तैनात स्केलर चालक और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को यह लाभ नहीं मिल रहा था. जिसके लिए उन्होंने कई बार मुकदमे भी चलाएं हैं, परंतु आखिरकार अब इस पर मंजूरी दे दी गई है….. और 2002 के बाद से जो भी कर्मचारी वहां पर नियमित है उन्हें भी अब बढ़ाकर सैलरी दी जाएगी और रिटायर होने के बाद भी लाभ मिलेगा.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular