GOOD NEWS – सीएम धामी ने दी खुशखबरी अब महिलाओं को सरकारी नौकरी में मिलेगा 30% आरक्षण, पढ़े खबर

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में जितनी भी महिला वर्ग हैं, उनके लिए यह खबर बहुत ही ज्यादा अच्छी है. क्योंकि अब अगर वह सरकारी नौकरी करना चाहती हैं तो सरकार ने उनको एक तोहफा दिया है. दरअसल अब 30% आरक्षण मिलने का रास्ता साफ हो गया है. बता दे, इसको लेकर मंगलवार को राज्यपाल ने इस पर मुहर भी लगा दी है. यह बिल पास होने के बाद सीएम धामी ने भी इस बिल को मंजूरी मिलने के बाद राज्यपाल का आभार भी व्यक्त किया है.

बता दे, सीएम धामी ने ट्विटर पर लिखा है “हमारी सरकार द्वारा विधानसभा में पारित महिला आरक्षण बिल को मंजूरी देने पर माननीय राज्यपाल जी का हार्दिक आभार है. यह कानून निश्चित तौर पर मातृशक्ति के सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

जानकारी के अनुसार बता दे, उत्तराखंड में काफी समय पहले से सन 2001 से आरक्षण को लेकर मांग उठती रही है. जिसमें केवल महिलाओं को 20 फ़ीसदी आरक्षण ही मिल रहा था. हालांकि 2006 में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेने का ऐलान किया था. जिसमें महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 फ़ीसदी आरक्षण देने की बात कही गई थी. वहीं अब 2023 में 10 जनवरी को मुहर लगने के बाद एक नई लहर दौड़ गई है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular