दिल्ली – इस बार का “गणतंत्र दिवस” बहुत ही ज्यादा खासम-खास होने वाला है. इस बार उत्तराखंड की ओर से “मानसखंड की झांकी” निकाली जाने वाली है. यह खबर तो हम सभी ने जान ली होगी और अच्छे से समझ भी ली होगी, परंतु अभी हाल ही में कार्यकारिणी बैठक के दौरान सीएम धामी दिल्ली के दौरे पर गए हुए थे. वहीं उन्होंने “मानसखंड” की झांकियों का भी निरीक्षण किया. जिसमें उन्होंने कलाकारों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दी और कई निर्देश भी दिए.
सीएम धामी ने कहा झांकी का निर्माण उच्च कोटि का किया जाना चाहिए. जिसमें प्रदेश की कला, संस्कृति झलकनी चाहिए. इस वर्ष राज्य की झांकी में “मानसखंड” के अंतर्गत जागेश्वर धाम, कॉर्बेट नेशनल पार्क तथा उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को भी दर्शाया जाना चाहिए.
वही इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड झांकी के टीम लीडर/संयुक्त निदेशक के. एस.चौहान, विशेष कार्याधिकारी, राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, रवि पाण्डे, गुजरात झांकी के टीम लीडर पंकज मोदी मौजूद रहे।
