उधम सिंह नगर – जल्दी आपको उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में स्थित पंतनगर एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ती हुई दिखाई देंगी. वैसे तो कोई बड़ी बात नहीं है कि फ्लाइट उड़ रही है, परंतु यह फ्लाइट इतनी ज्यादा खास तब हो जाती है. जब यह उत्तराखंड से दिल्ली, दिल्ली से लखनऊ, लखनऊ से जयपुर, जयपुर से होते हुए अहमदाबाद आपको पहुंचाएगी, तो हुई ना काम की खबर—-
जानकारी के लिए बता दें, इसका शेड्यूल भी जारी हो चुका है, पंतनगर से लखनऊ के बाद अब जयपुर होते हुए अहमदाबाद तक हवाई सेवा शुरू हो रही है. यह 78 सीटर विमान की सेवा इंडिगो प्रबंधन 26 मार्च से शुरू होगी. साथ ही दिल्ली के लिए भी इंडिगो 26 मार्च से ही एक और फ्लाइट शुरू करेगा. वही उधम सिंह नगर जिला वाणिज्य गतिविधियों के लिहाज से समृद्ध है. जी बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अलावा पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में भी ही करीब साडे 300 से अधिक औद्योगिक इकाइयां हैं. ऐसे में यहां से बड़े शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाओं की कनेक्टिविटी की डिमांड बढ़ रही है.
