देहरादून – बड़े ही गर्व की बात है कि उत्तराखंड की “मानसखंड झांकी” ने इतिहास रच दिया है. जी हां, यह बात स्वयं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर जनता को बताई है उन्होंने बताया- “गौरवशाली क्षण! गगणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकाली गई झांकियों में देवभूमि के वैभवशाली सांस्कृतिक गौरव को परिलक्षित करती ‘मानसखण्ड’ पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।”
बता दे, सभी समस्त झांकियों में से सबसे ज्यादा वोट मानसखंड झांकी को पड़े हैं. जिस वजह से यह झांकी नंबर वन झांकी साल की बन गई है. वहीं झांकी में बारहसिंघा, घुरल, हिरन के अलावा अल्मोड़ा का जागेश्वर मंदिर दिखाया गया था, साथ ही बेडू पाको बारो मासा की धुन भी सुनाई गई थी.
