देश-विदेश – क्या आप भी बैंक में नौकरी करने का एक सपना देख रहे हैं, तो आपका यह सपना बिल्कुल सच साबित होने वाला है. जी हां, दरअसल बैंक ऑफ इंडिया ने अब पीओ के पदों पर भर्ती निकाली है. जिसकी अप्लाई करने की अंतिम तिथि आज यानी 25 फरवरी है. यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो तुरंत लिंक http://bankofindia.co.in. पर विजिट करके आप अप्लाई कर सकते हैं.
जानकारी के लिए बता दें, कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद भरे जाएंगे. इनमें से 350 पद जनरल बैंकिंग स्क्रीन में क्रेडिट ऑफिसर के हैं. 150 पद स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में आईटी ऑफिसर के हैं, इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 850 शुल्क देना होगा. वही एसटीएससी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को मात्र ₹175 देने होंगे… साथ ही आयु सीमा में छूट मिलेगी वहीं जनरल कैंडिडेट की आयु सीमा 25 से 29 साल के बीच होनी चाहिए और इसकी गणना 1 फरवरी 2023 से माननीय होगी.
