उत्तराखंड – यदि आप श्रमिक की कैटेगरी में आते हैं, तो अब उत्तराखंड सरकार आप ही के लिए स्कॉलरशिप की योजना लेकर आ रही है. जी हां, जिसका लाभ कक्षा 1 से पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्र ले सकेंगे. बता दे, इस योजना के तहत कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक के पढ़ने वाले श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति के तौर पर अट्ठारह सौ रुपए मिलेंगे. जबकि कक्षा 9 से दसवीं के बच्चों को ₹2400 तो वही कक्षा ग्यारहवीं से बारहवीं तक के बच्चों को ₹3000 दिए जाएंगे. इसके अलावा जो बच्चे ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं उन बच्चों को भी ₹10,000 वार्षिक छात्रवृत्ति के तौर पर मिलेगी… पर शर्त यह है कि वह छात्र श्रमिक कैटेगरी से बिलॉन्ग करता हो.
क्यों आई है यह योजना
बता दे, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है. इस योजना का यदि श्रमिक लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसमें आवेदन कर सकते हैं. जिसकी तिथि 31 मार्च अंतिम है. योजना का लाभ लेने के लिए श्रम विभाग कार्यालय में जाकर आवेदन देना होगा. इतना ही नहीं श्रमिकों के पुत्री के विवाह योजना और प्रसूता योजना का भी रहे लाभ उठा सकते हैं. जहां विवाह के योजना के अंतर्गत उन्हें 51 हजार जब की प्रस्तुति के दौरान छह हजार की राशि दी जाती है. यह भी आप जान लीजिए यदि आप विवाह योजना का भी लाभ उठाना चाहते हैं तो वह लाभ भी उठा सकते हैं.
किस डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
बता दे, छात्रवृत्ति के लिए श्रमिक को पंजीकरण कार्ड अपने साथ लेकर आना होगा साथ ही एफिडेविट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
