खबर सामने आ रही है कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपना इस्तीफा दे दिया है । अगले साल गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दिया है । उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। रूपाणी ने इस्तीफे के बाद पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे। अब नए मुख्यमंत्री के तौर पर जल्दी गुजरात में नया चेहरा देखने को मिलेगा। गुजरात में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विजय रूपाणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के पद तक जिम्मेदारी दी है आगे भी वह भाजपा द्वारा दी जाने वाली हर जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया स्तीफा
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
