हल्द्वानी – थाल सेवा में सहयोग देने पहुंचे, हल्द्वानी पुलिस उपाधीक्षक”भूपेंद्र सिंह धोनी”..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – गुरुवार को हल्द्वानी पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह धोनी सीधा थाल सेवा में अपना सहयोग देने पहुंचे. जिसमें उन्होंने आज 16 लाखवीं थाली का वितरण सभी जरूरतमंदों को किया .वही बता दे, सुशीला तिवारी अस्पताल के पास पिछले साढे 4 सालों से जरूरतमंदों को मात्र ₹5 में भोजन थाल उपलब्ध करवाती आ रही है. टीम के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश मानसेरा ने इस पर कहा है कि बिना किसी अवकाश के आज 16 लाख थाली के लक्ष्य को हम पूरा कर पाए हैं. वहीं गुरुवार को लगभग 1365 लोगों को यह भोजन वितरित कराया गया है.

इस मौके पर टीम थाल सेवा के राजीव वाही,संजय बग्गा, राजीव बग्गा,अदनान, सरयू प्रसाद, प्रकाश, दीपक, दिनेश आर्य,महेंद्र, नवनीत राणा आदि मौजूद रहे.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular