संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट…
हल्द्वानी – आज जो खबर हम आपके साथ साझा करेंगे, वह हल्द्वानी के दो भाइयों की है…. जोकि आपस में ही रिश्तेदार हैं और उन्हें उनकी बहनों ने अपनी किडनी देकर ऑस्ट्रेलिया के गेम्स में पदक दिलाने का काम किया है. जी हां, पदक दिलाने के बाद इन दोनों भाइयों ने बहनों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है. बता दे, यह गेम 15 से 21 अप्रैल तक आयोजित वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे थे. जिसमें मुंसियारी के हीरा दास्पा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता है. वही डीडीहाट निवासी अभिनव पांगती ने बैडमिंटन में कांस्य और भाला फेंक में रजत पदक अपने नाम किया है. उन्हें न्यूज खोका की टीम की ओर से ढेरों बधाइयां…
वहीं जब हमारी टीम ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में उनकी बहन आशा ने उन्हें किडनी डोनेट की थी. जिसका मुख्य कारण उनका स्वास्थ्य खराब होना था. वहीं 33 वर्षीय अभिनव ने भी बताया कि 5 साल पहले उन्हें किडनी की तकलीफ हुई देहरादून के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका बड़ी बहन दीक्षा ने उन्हें अपनी किडनी डोनेट की. दोनों का किडनी ट्रांसप्लांट मोहाली पंजाब के अस्पताल में हुआ है.
