हरिद्वार – कल यानि सोमवार के दिन हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान पर्व का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत अब ट्रैफिक डायवर्जन रूल को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक नया प्लान जारी कर दिया है, जो कि आज रविवार शाम 4:00 बजे से लेकर सोमवार रात्रि 10:00 बजे तक लगेगा. जिसमें यातायात भी बाधित रहने की संभावना है. जिसके चलते हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ सकता है. यदि कल आप हरिद्वार से होकर कहीं जा रहे हैं, तो एक बार यह डायवर्जन प्लान रूल भी देख लीजिए.
सोमवती अमावस्या स्नान पर 39 सेक्टर बनाए
हरिद्वार में सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन-पुलिस महकमे ने कमर कस ली है। मेला क्षेत्र को पांच सुपर जोन, 16 जोन एवं 39 सेक्टरों बांटते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। एसपी सिटी को मेला क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले के दोनों शीर्ष अधिकारियों ने स्नान पर्व को लेकर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज कैंपस के ऑडिटोरियम में आयोजित फोर्स की ब्रीफिंग में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी अजय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
यहां पार्क किए जाएंगे वाहन: दिल्ली की तरफ से आ रहे वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कालेज ख्याति ढ़ाबा गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होते हुए अलकनंदा, दीनदयाल पंतद्वीप-चमगादड टापू पार्किंग में पार्क होंगे। यातायात का अधिक दबाव होने पर यातायात को सिंहद्द्वार से डायवर्ट कर देशरक्षक तिराहा, बुढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया से होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यातायात का अधिक दबाव होने पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।
ऐसे में दिल्ली से आ रहे वाहन नारसन-मंगलौर, नगला इमरती-लक्सर-फेरुपुर-जगजीतपुर- एसएम तिराहा, शनि चौक, मातृसदन पुलिया होते हुए बैरागी कैंप में पहुंचेंगे। पंजाब की तरफ से आ रहे वाहन सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक, एनएच 344, नगला इमरती, कोर कालेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी से होते हुए अलकनंदा, दीनदयाल पतद्वीप, चमगादड् टापू में पार्क होंगे।
