चारधाम यात्रा शुरू करने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई आज, कोविड की वजह से लगी है यात्रा पर रोक – News Khoka

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कोरोना के चलते हाईकोर्ट ने 26 जून को कोविड की वजह से चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी थी। इस आदेश के खिलाफ सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की थी, लेकिन पिछले ही दिनों प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस ले ली । और 10 सितंबर को हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी वापस लेने, राज्य में कोविड के कम मामले आने समेत कोविड नियमों के अनुपालन का पक्ष रखते हुए चारधाम यात्रा पर लगी रोक को हटाने की मांग की थी। इस मामले में कई याचिकाकर्ताओं ने बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की राज्य की सीमा पर ही कोविड जांच के लिए जनहित याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इसी जनहित याचिका पर कुंभ मेले और चारधाम यात्रा को संबद्ध किया है।

आज चारधाम यात्रा शुरू करने संबंधी मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 10 सितंबर को सरकार ने कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तिथि तय की थी। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष इस प्रकरण पर आज गुरुवार को सुनवाई होगी। संभवतः आज कुछ बड़ा फैसला लिये जाने के आसार है। – News Khoka

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular