जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

ख़बर शेयर करें -

आगामी विधानसभा के मद्देनजर हो रही चुनावी जनसभाओं को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट (Nainital High Court) ने बुधवार को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Chunav 2022) स्थगित किये जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने सरकार व चुनाव आयोग से पूछा है की क्या ये जनसभाएं वर्चुअल हो सकती हैं ? मतदाता ऑनलाइन वोट दे सकते हैं ?
राज्य में बढ़ते हुए कोरोना मामलों को देखते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सरकार और आयोग को 12 जनवरी को जवाब देने हेतु नोटिस जारी किया है।
वहीँ बीजेपी ने विजय संकल्प यात्राओं का भी समापन कर दिया है। वही उत्तराखंड में कोरोना के अब तक कुल 346468 केस संक्रमित हुए है। राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है। अब आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संकाएँ बनी हुई है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular