कनिष्ठ सहायक परीक्षा – 2022 – इस समय जो छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022 को लेकर अब एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिसका एग्जाम रविवार 5 मार्च को होना तय है. यदि आपने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो दी गई http://ukpsc.net. वेबसाइट पर जाकर विजिट करें.
कैसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- कनिष्ठ सहायक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परीक्षा एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
- परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में यदि अभ्यर्थी को कोई तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है तो आयोग की हेल्पलाइन [email protected] पर ई – मेल कर सकते हैं।
जाने यह भी गाइडलाइन
- अभ्यर्थी परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की घड़ी पहन कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करेंगें.
- परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल इयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर अथवा संचार की क्षमता युक्त कोई भी उपकरण अथवा किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबन्धित है ।
- प्रश्नगत परीक्षा में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा केन्द्र परिवर्तन के सम्बन्ध में किये गये अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जायेगा ।
- अतः अभ्यर्थियों द्वारा इस संबंध में डाक , ई – मेल एवं अन्य माध्यम से प्राप्त प्रत्यावेदन किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगें ।
