उत्तराखंड की देवभूमि में पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, छात्रों से की सीधा बातचीत..

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट..

हरिद्वार – रामनवमी का दिन उत्तराखंड के लिए बहुत ही ज्यादा खास था, क्योंकि आज के दिन गृहमंत्री अमित शाह उत्तराखंड के दौरे पर आए. जहां पर उन्होंने हरिद्वार में 3 कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यक्रमों की प्रतिभा बढ़ाई. बता दें, उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार रामनवमी पर भगवान श्री राम अयोध्या में भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे. इस दौरान विपक्षी पार्टी को भी आड़े हाथ उन्होंने लिया. साथ ही सीएम धामी ने भी जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किया.

बताते चले, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर 99 विद्यार्थियों को स्नातक, 100 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर, 56 विद्यार्थियों को पी0एच0डी0 की उपाधि प्रदान की. वहीं 83 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया.

छात्रों से की यह बातचीत

केंद्रीय गृह मंत्री ने छात्रों से यह बातचीत कि आज का दिन अट्ठारह सौ विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही ज्यादा खास है, क्योंकि आज इन्हें शिक्षा की दीक्षा प्राप्त कर नए जीवन में प्रवेश मिलेगा. यहां से शिक्षा ग्रहण करने के बाद राष्ट्र के लिए योगदान की शुरुआत करने यह विद्यार्थी जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि दीक्षांत समारोह में शामिल होते हुए उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह, कुलपति प्रो. सोमदेव शंतांशु, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, श्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, विधायक श्री मदन कौशिक, श्री आदेश चाहान, संतगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular