देहरादून – उत्तराखंड के वीर को शत-शत नमन जी हां, उत्तराखंड का एक और लाल फिर से शहीद हो गया है. इस शहीद का नाम टीकम सिंह नेगी है, जो कि देहरादून का निवासी है. वह पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब स्पेक्टर में तैनात था. वह ड्यूटी के दौरान स्पेशल मिशन पर काम कर रहे थे. इस दौरान वह शहीद हो गए वही कल देहरादून में उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा.
बताते चले, आइटीबीपी में असिस्टेंट कमांडर के पद पर तैनात टीकम सिंह नेगी मंगलवार को शहीद हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उनका परिवार देहरादून जिले के रजावाला सहसपुर में रहता है. शहीद की इन दिनों पोस्टिंग पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में थी. इस समय वह भारत-चीन सीमा चलाए जा रहे विशेष मिशन पर तैनात थे. इस मिशन के दौरान ही वह शहीद हो गए शहीद के निधन की खबर जब घर पर पहुंची. जिसके बाद परिवार में मानो कोहराम मच गया है.
