नैनीताल/हल्द्वानी: शहर में बिना मास्क पहने पाए गए तो आपका चालान काट लिया जाएगा। दरअसल कोरोना की तीसरी लहार का आगाह हो चुका है, शासन, प्रशासन और जनता ने दूसरी लहर के जोखिम को बहुत खरीब से महसूस किया है। फिर तीसरी लहार आने की संभावना भी जताई गई है। लोग मास्क के घूम रहे हैं लिहाजा प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन में आ गया है।
शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने वॉकवे मॉल में सैंपलिंग कराई तो वहीं दूसरी तरफ तहसीलदार नितेश डागर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने शहर में दर्जनभर स्थानों में छापेमारी की। साथ ही नगर निगम और पुलिस ने भी चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान बिना मास्क पहने लोगों के जमकर चालान काटे गए चेकिंग के दौरान कई लोगों की टीम से नोकझोंक भी हुई ।
बार बार डॉक्टरों, शासन, प्रशासन द्वारा आगाह किये जाने बाद भी सावधानी नहीं बरती जा रही है, अब प्रशासन शख्त हो गया है यदि आप कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते पाए गए तो चलान कट सकता है।
