कानपुर – आज की जनरेशन में कब कौन क्या कदम उठा दे यह जानना बहुत ही मुश्किल हो गया है. परंतु अब यह जानना एकदम आसान हो गया है. ऐसा करने वाली कानपुर शहर की एक बेटी है. जिसने ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो कि यदि अपने भविष्य में कभी कुछ ऐसा कदम करने का सोचता है तो यह डिवाइस तुरंत उनके माता-पिता को अलर्ट कर देगा और वह बच्चा यह सुसाइड टेंडेंसी करने से बच जाएगा.
जानकारी के लिए बता दें, कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने वाली गुरबत उल्ला पार्क डिप्टी निवासी डॉ साजिया इस्लाम एमटेक और पीएचडी करने के बाद इन दिनों रुंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भिलाई छत्तीसगढ़ में शिक्षिका है. उन्होंने बताया है कि सुसाइड अटेम्प्ट को रोकने के लिए उन्होंने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है, जो इस टेंडेंसी को स्कैन कर लेगा जिसके बाद बच्चे के सुसाइड का नोटिस माता-पिता के पास पहुंच जाएगा और उन्हें इस बात की जानकारी हो जाएगी.
ऐप से लिंक कैसे रहेगी है डिवाइस, जाने
यह एप स्कैनर से लिंक रहेगा जो भी एक्टिविटी होगी इसे स्केनर लेकर आपको दे देगा. आप एक विशेष सॉफ्टवेयर से लेंस है जो मिली जानकारी का विश्लेषण करेगा इसके आधार पर ऐप तय करेगा कि कौन कितने अवसाद में है. इसका आकलन करने के बाद ही डिप्रेशन की स्थिति का अलर्ट किसी को भेजा जाएगा.
